प्रदेश कार्यालय में नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी प्रवीण सिंह के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
1 min readजमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर से प्रदेश महासचिव कौशल कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल झारखंड प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय में नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो एवं झारखंड प्रदेश प्रभारी प्रवीण सिंह के आगमन पर झारखंड प्रदेश के जदयू कार्यकर्ता एवं परदेस से आए लोगों ने एयरपोर्ट से लेकर पार्टी कार्यालय में भव्य स्वागत किया खीरू महतो को पुनः प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रवीण सिंह को प्रदेश प्रभारी बनाने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
इस मनोनयन पर संपूर्ण झारखंड जनता दल यूनाइटेड कार्यकर्ता पार्टी के सर्वमान्य नेता सह युगान्तकारी महामानव नीतीश कुमार एवं दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को बधाई दी है एवं झारखंड जनता दल यूनाइटेड अब निश्चित रूप से अविरल सर्वमान्य नेता श्री नीतीश कुमार के नीति सिद्धांतों के सहारे अपने मुकाम को हासिल करेगी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री खीरु महतो ने कहा है कि पार्टी में नए पुराने सभी कार्यकर्ताओं को लेकर पार्टी को मजबूत करना है पार्टी में सबों का स्वागत है एवं सभी का सम्मान है स्वागत करने वालों में जमशेदपुर से प्रदेश महासचिव कौशल कुमार के अलावा सनी साहब, अजय कुमार, परमजीत श्रीवास्तव, दिलीप सिंह, अमित सिंह, रांची से मुख्यालय प्रभारी संजय सहाय, पूर्व प्रधान महासचिव संजय सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सागर कुमार प्रदेश महासचिव भगवान सिंह प्रदेश सचिव अखिलेश राय, प्रदेश सचिव उमेश एवं झारखंड प्रदेश के कोने-कोने से आए हुए वरिष्ठ नेता एवं युवा साथी गण भारी मात्रा में उपस्थित थे।