March 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

टेल्को रिक्रिएशन क्लब में ओपन किड्स मिनी टेनिस चैंपियनशिप 2025 का भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

1 min read

जमशेदपुर:टेल्को रिक्रिएशन क्लब, जमशेदपुर में आयोजित ओपन किड्स मिनी टेनिस चैंपियनशिप 2025 का पुरस्कार वितरण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कमिटी मेंबर जया सेन और S.S.G. इंग्लिश हाई स्कूल, जमशेदपुर की प्रिंसिपल डॉ. मौसूमी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। इंट्रा क्लब प्रतियोगिता में अनंत सिंह ने प्रथम, आहियान सिंह ने द्वितीय और आकृति वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-10 वर्ग में अशलेश राउत्रेय प्रथम और यथार्थ बेहरा द्वितीय स्थान पर रहे।

अंडर-8 वर्ग में अगम सिंह लांबा ने प्रथम, सव्य शिनॉय ने द्वितीय और देबायन भट्टाचार्य ने तृतीय स्थान हासिल किया, वहीं अंडर-6 वर्ग में वीराज सिंह प्रथम, एकादर शॉ द्वितीय और श्रीनिका तिवारी तृतीय स्थान पर रहीं। टूर्नामेंट के सफल संचालन में Md शाहरयार सलीम, सृष्टि शिखा, धरणजय, सुभिर और सुबिया परवीन का विशेष योगदान रहा। पुरस्कार समारोह के दौरान बच्चों ने अतिथियों के साथ फोटो सत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य बच्चों में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था, जिसे यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरा करने में कामयाब रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.