January 14, 2026

NEWS TEL

NEWS

उलीडीह में यंग मार्शल बॉयज क्लब के टुसु पूजा पंडाल का सुधा गुप्ता ने किया उद्घाटन

1 min read

जमशेदपुर:उलीडीह राजा मैदान के समीप यंग मार्शल बॉयज क्लब द्वारा निर्मित टुसु पूजा पंडाल का उद्घाटन 14 जनवरी 2026 को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और पारंपरिक टुसु परब का आनंद लिया। उद्घाटन के पश्चात बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता ने टुसु देवी की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों एवं स्थानीय लोगों ने सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने और आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। टुसु परब के अवसर पर प्रस्तुत पारंपरिक गीत, नृत्य और आकर्षक झांकियां लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर सुकुल सिंह, सोनू कच्छप, ईश्वर सिंह, संजय शर्मा, मनीष भगत, अखिलेश सिंह, अश्वनी सिंह, गोलू सिंह, प्रभाकर साहू और अजय मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.