सोना देवी विश्वविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का भव्य शुभारंभ
जमशेदपुर:सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला, झारखंड में चार दिवसीय वार्षिक खेल उत्सव “इग्नाइट 2025” का भव्य शुभारंभ उत्साह और उमंग के बीच हुआ। विश्वविद्यालय परिसर खेल भावना, ऊर्जा और एकता के रंग में सराबोर दिखाई दिया। 13 दिसंबर तक चलने वाले इस खेल महोत्सव का नेतृत्व स्पॉट इंचार्ज डॉ. अनिल जॉन ने किया। उन्होंने उद्घाटन समारोह में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम स्पिरिट विकसित करने का सर्वोत्तम माध्यम है, इसलिए सभी प्रतिभागी पूर्ण समर्पण के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पत पिंगुआ ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि “इग्नाइट 2025 विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को एक नई ऊँचाई देगा। ऐसे आयोजन न केवल प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि चरित्र निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान करते हैं।

” वहीं कुल सचिव गुलाब सिंह आजाद ने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है और खेल उत्सव उन्हें अनुशासन, प्रतिस्पर्धात्मक भावना तथा आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।उद्घाटन समारोह की शुरुआत फ्लैग होस्टिंग और मशाल प्रज्वलन के साथ हुई, जो समर्पण और खेल भावना का प्रतीक बना। इसके बाद हुई ज़ुम्बा प्रस्तुति ने पूरे परिसर में ऊर्जा और उत्साह का संचार कर दिया। उद्घोषक सोनल कुमारी की प्रभावी एंकरिंग ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। प्रथम प्रतियोगिता क्रिकेट रही, जिसमें कुलाधिपతి प्रभाकर सिंह ने स्वयं खेलकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया। नाइट्स (ब्लू) और वॉरियर्स (येलो) टीमों ने शानदार प्रदर्शन के साथ उद्घाटन दिवस को यादगार बना दिया।इग्नाइट 2025 का संचालन स्पॉट कमिटी के सदस्यों—डॉ. शिवचन्द झा, डॉ. मनोरंजन वर, डॉ. देबब्रत रॉय, पतत्रि माली, प्रिंसी कुमारी, किशोर कुमार महाकुर, सोनल कुमारी, शेख आदिल नजीर और विनय प्रकाश चौधरी—के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आने वाले दिनों में एथलेटिक्स, इंडोर गेम्स तथा विभिन्न टीम इवेंट्स के रोमांचक मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और दर्शकों से खेल भावना बनाए रखते हुए उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
