झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में शुरू हुई दो दिवसीय परिसंवाद राज्यपाल ने किया उद्घाटन
1 min readराँची: झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय एक महत्वपूर्ण परिसंवाद का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की ओर से किया गया। झारखंड राज्य के विकास और युवा शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए झारखंड प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर इस परिसंवाद का आयोजन किया गया है।
झारखंड राज्य के विकास और युवा शक्ति की सृजनात्मक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जनजातीय सशक्तिकरण और ग्राम में स्वावलंबन उद्यमिता संवर्धन के लिए अध्यापकों कर्मचारियों और अलग-अलग समूह से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से राजधानी रांची के नामकुम स्थित झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में झारखंड प्रदेश में व्यवसायिक शिक्षा की चुनौतियां और संभावनाएं विषय को लेकर एक परिसंवाद का आयोजन किया गया। दो दिवसीय इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी से जुड़े महाविद्यालयों और झारखंड प्रांत में तकनीकी शिक्षा से जुड़े कई शिक्षाविद और छात्र शामिल हुए। झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की ओर से किए जाने वाले शैक्षणिक अभियान को भविष्य में किस प्रकार के दिशा देनी है, इस पर विशेष रूप से चर्चा हुई।

गौरतलब है कि यह विश्वविद्यालय झारखंड प्रौद्योगिकी कि विश्वविद्यालय अधिनियम 2011 के अधीन स्थापित किया गया है।जिसका उद्देश्य है विज्ञान प्रौद्योगिकी इंजीनियरिंग और प्रबंधन के साथ-साथ शोध के क्षेत्र में विशेष रूप से काम करना। विश्वविद्यालय स्थापना के इस मूल उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। जिसमें झारखंड प्रदेश में तकनीकी शिक्षा रोजगार उद्यमिता संसाधन को विशेष रुप से चर्चा में लाया गया। मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर बेहतर काम कर रहा है। विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले कॉलेजों में रोजगार सृजन करने की जरूरत है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को कुलपति ने विश्वविद्यालय के योजनाओं के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी है।