मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 46 वाँ जन्मदिन, प्रधानमंत्री सहित राज्यपाल और बाबूलाल मरांडी ने दी शुभकामनाएं
राँची: झारखंड की राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का 46 वा जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है राजधानी की सड़कों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्मदिन मनाया गया, साथ ही केक काटकर मुख्यमंत्री के लंबी उम्र की कामनाएं भी की गई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी राज्यपाल रमेश बैज के अलावा कई नेताओं ने जन्मदिन की बधाई दी है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अन्य दिनों की तरह ही मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न जिलों से आये लोगों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री लोगों की समस्याओं से अवगत हुए और समस्याओं के निदान हेतु अधिकारियों को निदेश दिया।