February 18, 2026

NEWS TEL

NEWS

गोंडिया में गोंड राजाल–गोंड रानी फैशन शो 2026 सम्पन्न, प्रिया चंदन टेकाम के नेतृत्व में आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय मंच

1 min read

गोंडिया:आदिवासी संस्कृति, कला और परंपरा को समर्पित “गोंड राजाल – गोंड रानी फैशन शो 2026 (सेशन-2)” का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों के बीच गोंड राजा और गोंड रानी का चयन कर समाज की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक प्रिया चंदन टेकाम ने कहा कि आदिवासी समाज को आधुनिक भारत से जोड़ते हुए शिक्षा, संस्कृति और अधिकारों के क्षेत्र में सशक्त बनाना उनका उद्देश्य है।
आयोजन में गोंडिया के गोंड राजा के रूप में पवन कुडमाटे और गोंड रानी के रूप में राखी उईके का चयन किया गया, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिनिधि चुने गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संजय भाऊपुरम तथा विशिष्ट अतिथि राजकुमार बडोले सहित कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे।
पारंपरिक गोंड वेशभूषा, आभूषण, सांस्कृतिक नृत्य और फ्यूजन थीम पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। इस आयोजन को आदिवासी समाज की एकता, गौरव और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.