September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

सोना-चांदी के दाम में उछाल, 24 कैरेट गोल्ड ₹98,966 पर।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: भारतीय सर्राफा बाजार में 21 अगस्त 2025 को सोना-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना आज ₹98,966 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो कल के मुकाबले ₹20 ज्यादा है। वहीं 22 कैरेट (916 शुद्धता) सोने का भाव भी बढ़कर ₹90,653 प्रति 10 ग्राम हो गया।

🪙 चांदी ₹1,12,939 प्रति किलो, ₹1,745 महंगी

सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को जहां चांदी का भाव ₹1,11,194 प्रति किलो था, वहीं गुरुवार सुबह यह ₹1,12,939 प्रति किलो पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में चांदी के भाव में ₹1,745 का उछाल आया है।

📊 रोजाना सुबह-शाम अपडेट होते हैं रेट।

IBJA की ऑफिशियल वेबसाइट पर सोमवार से शुक्रवार तक रोजाना सुबह और शाम सोने-चांदी के ताजा रेट जारी किए जाते हैं। हालांकि, इन रेट्स में जीएसटी और ज्वैलरी पर लगने वाला मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.