October 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

एमबीएनएस ग्रुप में घूमर और गरबा गाला-2025 का भव्य आयोजन।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क: दुर्गा पूजा महोत्सव के अवसर पर एमबीएनएस समूह के संस्थानों की ओर से गुरुवार को ‘घूमर और गरबा गाला-2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्टूडेंट्स, पूर्व छात्र, संकाय सदस्य और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एमबीएनएस के अध्यक्ष विवेक सिंह और निदेशक अनूपा सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं मां दुर्गा की आराधना के साथ किया। इसके बाद स्टूडेंट्स ने घूमर, गरबा, संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

खाद्य स्टॉलों पर ढोसा, चाट, पापड़ी, दही-बड़ा और चाउमीन जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

अवसर पर विवेक सिंह ने कहा कि “दुर्गा पूजा शक्ति और साहस की प्रेरणा देती है।” उन्होंने छात्रों को अपनी संस्कृति को संरक्षित करने की अपील की।
वहीं, अनूपा सिंह ने एमबीएनएस समूह की सांस्कृतिक और कलात्मक प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए आयोजन समिति की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.