October 13, 2025

NEWS TEL

NEWS

घाटशिला उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मरांडी से लेकर शिवराज तक शामिल

1 min read

घाटशिला:झारखंड में होने वाले घाटशिला उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में झारखंड भाजपा के शीर्ष नेताओं से लेकर अन्य राज्यों के प्रमुख नेताओं तक के नाम शामिल हैं।

सूची में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपई सोरेन और मधु कोड़ा के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने प्रचार अभियान को मजबूत करने के लिए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, जुएल उरांव, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ के साथ-साथ उड़ीसा और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को भी सूची में जगह दी है।

भाजपा का यह कदम घाटशिला सीट पर सशक्त चुनावी उपस्थिति दर्ज कराने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि बड़े चेहरों की मौजूदगी से कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ेगा और मतदाताओं पर प्रभावी संदेश जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.