फगुआ के रंग में सराबोर हो गइल भोजपुरियन के संग
जमशेदपुर : विश्व भोजपुरी विकास परिषद के तत्वाधान में सिदगोड़ा बाजार में फगुआ गायन का आयोजन विश्व भोजपुरी विकास परिषद के जिला अध्यक्ष श्री ताराचंद श्रीवास्तव के द्वारा हुआ जिसमें शहर के सभी रामायण मंडली मौजूद रहे गायक के रूप में विकेश सहाय ने एक से एक गाना की प्रस्तुति दिए शुरुवात गणेश वंदना से शुरू हुआ फिर माता का भजन हनुमान जी के भजन के बाद फगुआ का शुरुआत कइले श्रोता लोग भाव विभोर हो गया,
उक्त अवसर पर परिषद के श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि भोजपुरी माटी के खुश्बू और मिठास से लोग घबराए हुए है वैसे लोगो के लिए सीधे शब्द में यही सूचित करते है कि भोजपुरी तोड़ने में नही बल्कि जोड़ने में विश्वास रखता है और उस पर अडिग है। लेकिन अगर कोई भोजपुरी भाषा पर सवाल खड़ा करेगा तो परिषद उसका मुह तोड़ जबाब देने को सक्षम है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुंन्ना चौबे, मिथिलेश श्रीवास्तव, दिलीप ओझा, सुनील सहाय, अप्पू तिवारी, वीर सिंह, प्रमोद पाठक, रंजन सिंह, मथुरा सिंह, भीम सिंह, बिनोद यादव, विशाल सिंह, रजनि लाल, लल्लू लाल, शर्मा जी, शम्बू यादव, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।