कल 01 जून से गीता थिएटर का समर कैंप गांधी घाट पार्क में शुरू, आज तैयारी हुई कैम्प की रूप रेखा
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: आज दिनांक 31 मई 2024 विश्व तांबकू निषेध दिवस पर चर्चा वं गीता थिएटर के सौजन्य से 01 – 10 जून तक आयोजित होने वाले समर कैंप की रूप-रेखा तैयार करने हेतु गीता थिएटर कार्यशाला में बैठक आयोजित किया गया ।
बैठक में पहले सभी सदस्यों का स्वागत कर आयोजित बैठक के विषयों से अवगत करवाया गया।
हर ग्रीष्म काल में आयोजित होने वाले समर कैंप के पीछे के उद्देश्य को गीता थिएटर अध्यक्ष गीता कुमारी ने बताते हुए कहा कि इस कैंप के माध्यम से हमारी कोशिश रहती है कि हम ज्यादा से ज्यादा स्लम एरिया के बच्चों को नशामुक्त कर उन्हें कला संस्कृति के क्षेत्र में सक्रिय करें 2016 से लगातार आयोजित होने वाले इस समर कैंप के माध्यम से अब तक 100 से अधिक नशे में लुप्त स्लम एरिया के बच्चों को संगठन से जोड़ा कला उन्हें कला संस्कृति कार्यक्रम में व्यस्त किया गया है तथा नुक्कड़ नाटक वं विज्ञापन फिल्म के माध्यम से रोजगार प्रदान करने की कोशिश किया जाता रहा है।
इस बार समर कैंप लोकसभा चुनाव के कारण देर से शुरू किया गया है परन्तु सारी एक्टिविटीज पहले के जैसे होंगे सभी बच्चों को सारा एक्टिविटीज में सम्मिलित किया जाएगा अंतिम दिन समापन समारोह में एक मंचन नाटक और दो ग्रुप नृत्य प्रस्तुत होगे।
समापन समारोह में सम्मिलित होने के लिए शहर के राजनैतिक, समाजिक एवं सरकारी विभागों अतिथियों को आमंत्रित किया जाना है।
समर कैंप से जुड़ी किसी भी जानकारी प्राप्त करने हेतु गीता थिएटर द्वारा 7209441698 एवं 8092623310 नम्बर भी जारी किया गया है जिसमें सम्पर्क कर अभिभावक सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं प्रेम दीक्षित ने कहा जहां टाटा स्टील जैसी उद्योग कंपनी समर कैंप के नाम पर बच्चों के अभिभावको से भारी राशी वसूलती वहीं गीता थिएटर हर बार निम्न राशी में समर कैंप आयोजित करती है। जिसे हर वर्ग के बच्चे समर कैंप में हिस्सा लेकर कुछ मजेदार सीखें।