June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

लौहनगरी जमशेदपुर के गीता थिएटर ने 24वें अंग नाट्य यज्ञ महोत्सव बरियारपुर मुगैर में जीते पाँच प्रमुख पुरस्कार

न्यूज़ टेल/डेस्क: झारखंड के जमशेदपुर स्थित गीता थिएटर ने हाल ही में आयोजित 24वें अंग नाट्य यज्ञ महोत्सव में अपने नाटक “कसक” के लिए एक के बाद एक 05 पुरस्कार जीते।

इस नाटक का लेखन गीता कुमारी तथा निर्देशन प्रेम दीक्षित द्वारा किया गया था। इस नाटक का सफल मंचन हेतु पूरी टीम को अध्यक्षता पुरस्कार से आयोजन समिति से सम्मनित किया गया, जबकि एक दशक से रंगमंच मे लगातार गतिशील रहने के लिए लौहनगरी के युवा रंगकर्मी प्रेम दीक्षित को श्री नारायण सिंह प्यासा सम्मान पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।

नाटक में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अभिरंजन कुमार को सर्वश्रेष्ठ पुरुष हास्य अभिनेता पुरस्कार मे दूसरा स्थान, जबकि नाटक में बच्चों की भूमिका निभाने वाले नवनीत कौर को प्रथम और अनंत सरदार को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता पुरस्कार मिला। सोनारी निवासी युवा सुरज धीवर को सर्वश्रेष्ठ पुरुष सहायक अभिनेता पुरस्कार प्राप्त हुआ, नाटक में नकारात्मक भूमिका में असामान्य प्रदर्शन के लिए अर्क जैन विश्वविद्यालय के कार्यकर्ता अंकुर दास को सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार 2024 प्रदान कर सम्मनित किया गया।

इसके अलावा, गीता थिएटर को बरियारपुर की जनता ने उनके उत्कृष्ट नुक्कड़ नाटक के लिए भी बहुत अध्यक्षता सम्मान दिया गया। नुक्कड़ नाटक में प्रतियोगिता मे टीम ने सड़क सुरक्षा के महत्व को जागरूक करने का संदेश दिया।

इस अद्वितीय प्रदर्शन के लिए गीता थिएटर को बरियारपुर में लोगों का सराहना और प्यार मिला। इससे यह स्पष्ट है कि गीता थिएटर ने नाट्य क्षेत्र में अपने प्रभावशाली कदमों के साथ अच्छा प्रदर्शन कर रही है जो सराहनीय है।

वही थिएटर की अध्यक्ष गीता कुमारी ने कहा यह समय विजेताओं के लिए गर्व का क्षण है जो इस सम्मान के लिए योगदान दिए है और गीता थिएटर के नाम को ऊँचाईयों तक पहुंचाने में लगातार लगे हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.