February 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

गीता थिएटर जमशेदपुर ने मुंगेर अंतरराष्ट्रीय नाट्य प्रतियोगिता में जीते 3 पुरस्कार, 2 राष्ट्रीय सम्मान हासिल

बिहार:मुंगेर के बरियारपुर में अंग नाट्य मंच द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 26वें बहुभाषीय अंतरराष्ट्रीय मंच नाटक, नुक्कड़ नाटक एवं नृत्य प्रतियोगिता 2026 में लौहनगरी जमशेदपुर की गीता थिएटर जमशेदपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पुरस्कार और दो राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किए। प्रतियोगिता के तहत प्रस्तुत मंच नाटक “अतिथि देवो भवः” में उत्कृष्ट अभिनय के लिए खुशी दुबे को प्रथम सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेत्री, प्रेम दीक्षित को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता तथा करण साव को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं डायन कुप्रथा के खिलाफ जनजागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक “हाँ मैं डायन हूँ” के लिए टीम को द्वितीय सर्वश्रेष्ठ नुक्कड़ नाटक दल पुरस्कार मिला, साथ ही नाट्य दल को सर्वश्रेष्ठ अनुशासित नाट्य दल सम्मान से भी नवाजा गया।

कार्यक्रम के दौरान नाट्य दल प्रमुख गीता कुमारी को कला क्षेत्र में दीर्घकालीन योगदान और सामाजिक जागरूकता के लिए राष्ट्रीय अंग सम्मान 2026 प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत नाटकों के माध्यम से दहेज प्रथा, पकड़ुआ विवाह और डायन कुप्रथा जैसे सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से मंचित कर कलाकारों ने दर्शकों की सराहना प्राप्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.