March 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

दर्दनाक : ट्रक की चपेट में आने से आदित्यपुर निवासी गौरी शंकर सिंह की घटनास्थल पर मौत, घर में छाया मातम

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना
क्षेत्र स्थित गरमनाला मुख्य सड़क के पास
एक ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की
मौत हो गई। उक्त युवक आदित्यपुर 2 के
रोड नंबर 15 निवासी गौरी शंकर सिंह उर्फ
बंटी है। जो बाइक से किसी शादी समारोह में
शामिल होकर अपने घर वापस जा रहा था।
कि गरमनाला के मुख्य सड़क के पास ये
हादसा हो गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 35 वर्षीय गौरी शंकर सिंह उर्फ बंटी के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जब तलाशी ली तब पाया कि उसके पॉकेट में उसका पहचान पत्र है। जिसके
आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और
घरवालों को इसकी सूचना दी। इस घटना के
बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। परिवार
सदमा में है। गौरी शंकर सिंह उर्फ बंटी के घर
में उसके मां-पिता के अलावा पत्नी, एक में उसके मां-पिता के अलावा पत्नी, एक
बेटा, एक बेटी और भाई का परिवार है। अब
तक कुचलने वाली गाड़ी की पहचान नहीं हो
पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.