June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में लगा कचरा का अंबार, साफ सफाई की ध्वस्त व्यवस्था पर भाजपा नेताओं ने किया क्षेत्र का दौरा, कहा: शीघ्र शुरू होगा साफ-सफाई का कार्य

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) जमशेदपुर के पुर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी क्षेत्र के विजय नगर में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई महीनों से सफाई नही होने से बजबजाती नालियां, फैली गंदगी और बदबू के कारण लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र में उत्पन्न ऐसे हालात साफ-सफाई एवं स्वच्छता के दावों की पोल खोल रहा है। विजय नगर में साफ-सफाई की ध्वस्त व्यवस्था पर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने विजयनगर का दौरा किया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला महामंत्री राकेश कुमार के संग कई स्थानीय कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने स्थानीय निवासियों के संग क्षेत्र की साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान पूरे इलाके में साफ-सफाई का घोर आभाव देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सफाई को लेकर स्थिति विकराल रूप ले रही है। कई स्ट्रीट लाइट भी खराब हो गए है। कई नालियां जाम है। जिससे नालों का गंदा पानी घरों के साथ-साथ मंदिरों तक आ रही है। स्थानीय निवासियों में साफ-सफाई ना होने के कारण आक्रोश देखा गया।

मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार से बातचीत के क्रम में स्थानीय निवासियों ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं जिम्मेदार पदाधिकारी के अनदेखी के कारण जगह-जगह गंदगी और कचरे के ढ़ेर लगे हुए है। पूरे क्षेत्र की नालियां जाम है, जिससे बारिश के दिनों में नालों का गंदा पानी लोगों के घरों में आ रहा है। वहीं, सफाई व्यवस्था ध्वस्त होने से स्थानीय निवासी के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि बीते कई महीनों से सफाई नहीं होने के कारण गंदगी के अंबार से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। जिससे मच्छरजनित जानलेवा बीमारियों के होने की आशंका बनी हुई रहती है। दिनेश कुमार ने इस संबंध में पूरी जानकारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को दी, रघुवर दास जी ने जिले के सक्षम पाधिकारी को फोन कर समस्याओं के त्वरित निदान करने को कहा। वहीं, दिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के सक्षम पदाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया है। शीघ्र ही विजयनगर के पूरे क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्र में लगे स्ट्रीट लाइट के मरम्मतीकरण का कार्य भी एक से दो दिनों में प्रारंभ होगा।

इस दौरान भाजपा गोलमुरी मंडल महामंत्री अशोक सामंत, बंटी अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, अमिश अग्रवाल, शिंदे सिंह, मंगल सिंह, सरबजीत कौर, गिरिजा देवी, उमेश प्रसाद, देबू, सागर शर्मा, दिलीप पोद्दार एवं काफी संख्या में स्थानीय महिलाएं और क्षेत्र के जागरूक नागरिक मौजुर रहे।

मनिफिट आदर्श नगर में साफ-सफाई का कार्य हुआ प्रारंभ:

टेल्को क्षेत्र अंतर्गत मनिफिट आदर्श नगर समेत आसपास के क्षेत्र में बदहाल सफाई पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास की पहल पर क्षेत्र में सफाई का कार्य प्रारंभ हो गया है। ज्ञात हो कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की थी और शीघ्र ही युद्ध स्तर पर सफाई होने का आश्वासन दिया था। जिसपर मंगलवार से आदर्श नगर में साफ-सफाई एवं नालों की सफाई का कार्य शुरू हुआ। आदर्श नगर में पिछले दिनों बारिश होने से नालियों का गंदा पानी लोगों के घर में आ गया था। वहीं, बदबू एवं जाम नालों के कारण यहां रहने वाले लोग कई परेशानियों का सामना करने को मजबूर थे। सफाई कार्य प्रारंभ होने से आदर्श नगर के स्थानीय निवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रयासों के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.