November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

स्वामी विवेकानंद जन कल्याण समिति के अभिषेक डे द्वारा किया गया निशुल्क महा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जमशेदपुर : स्वामी विवेकानंद जन कल्याण समिति के अभिषेक डे द्वारा सोनारी के निर्मलनगर, टी•ओ•पी ऑफिस के समक्ष निशुल्क महा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाई गई। जिसमें सोनारी निर्मलनगर एवं रूपनगर के बस्ती वासियों का निशुल्क नेत्र जांच एवं दंत जांच और इलाज किया गया। यह शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक चली। शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपना निशुल्क जांच करवाया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक श्री वी•नटराजन, महानगर कार्यवाह रविंद्र नारायण, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह, सोनारी मंडल अध्यक्ष राहुल तिवारी, समिति के सौरव शर्मा, आशीष चंद्र, विशाल सिंह, वर्धन जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.