June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर के जनता मध्य विद्यालय में चार नए वर्गकक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास

1 min read

जमशेदपुर :जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जनता मध्य विद्यालय, छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर में चार अतिरिक्त वर्गकक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास आज संयुक्त रूप से जिला पार्षद डॉ. परितोष सिंह और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पल्टन मुर्मू द्वारा किया गया। यह निर्माण कार्य विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा पर अनाबद्ध निधि के अंतर्गत स्वीकृत किया गया है।

शिलान्यास समारोह में डॉ. परितोष सिंह ने बताया कि विद्यालय का मुख्य भवन काफी जर्जर हो चुका था, जिससे बारिश के समय पानी टपकने के कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। उन्होंने कहा कि नए वर्गकक्षों के निर्माण से एक बड़ी समस्या का समाधान होगा। साथ ही, उन्होंने विधायक मंगल कालिंदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के सतत विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पल्टन मुर्मू ने कहा कि विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। इस अवसर पर नवमी सिंह, रजनी दास, परितोष दास, प्रकाश दूबे, मनोज कुमार, रिंटू ठाकुर, विजय कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.