March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

जानलेवा हमले में घायल राम सिंह मुंडा से मिलने टीएमएच पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, कहा राज्य में हेमंत सोरेन का शासन नहीं बल्कि अपराधियों का शासन है

1 min read

जमशेदपुर। पिछले दिनों जानलेवा हमले में घायल हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सह वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह मुंडा से मिलने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास टाटा मेन अस्पताल पहुंचे। उन्होंने राम सिंह मुंडा से मिलकर घटना की जानकारी ली और घटना को दुःखद बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की। उन्होंने राम सिंह मुंडा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भयावह हो गयी है। आज जिस तरह से प्रदेशवासी भयाक्रांत हैं उस स्थिति में जरूरी है कि पुलिस प्रशासन ऐसे मामलों में तत्परता के साथ गुडवर्क करके दिखाए। कानून-व्यवस्था की स्थिति लचर गयी है। जमशेदपुर ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में कमोवेश कानून-व्यवस्था की यही स्थिति है। पूरे प्रदेश में अपराधियों के खुलेआम तांडव करने से ऐसा लगता है जैसे प्रदेश में हेमंत सोरेन का शासन नही है, बल्कि अपराधियों का शासन है। पूर्व सीएम रघुवर दास ने राम सिंह मुंडा पर हुए हमले को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में सख्त कदम उठाने की जरूरत है, जिससे जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। वहीं, श्री दास ने टाटा मेन अस्पताल में ह्रदय घात के कारण इलाजरत ब्रह्मर्षि विकास मंच के महासचिव अनिल ठाकुर एवं भाजपा कार्यकर्ता विकास सिंह से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.