March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

सरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास

1 min read

जमशेदपुर। प्रकृति के महान पर्व सरहुल पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने विभिन्न स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। केंद्रीय सरहुल पूजा समिति एवं आदिवासी उरांव समाज समिति, बिरसानगर के तत्वावधान में अलग-अलग आयोजित शोभा यात्रा में भी शामिल हुए।
    इसके पूर्व श्री दास केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा आयोजित उरांव बस्ती, सीतारामडेरा के चालन मंडप में पूजा-अर्चना किया और उपस्थित लोगों के बीच सरहुल के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उरांव समाज, हो, मुंडा, भुइयां, तुरी, मुखी, कालिंदी समाज के अलावा अन्य जन जातीय समुदाय के लोग उपस्थित थे।
    जोन नंबर 6 स्थित आदिवासी उरांव समाज समिति के चालन मंडप में पूर्व मुख्यमंत्री ने दूध एवं फूल चढ़ाकर सरना देवता की पूजा अर्चना की। इस दौरान समिति के पदाधिकारी अनुप टोप्पो, बिंदु पाहन, कर्मो टोप्पो, राजू खलको, पुष्पा तिर्की, नदिया कोया एवं गीता कोया सहित की सभी लड़कियों एवं पदाधिकारियों ने सामुहिक प्रार्थना मेंं भाग लिया।
    सीतारामडेरा में श्री दास ने चाला मंडप में पूजा-अर्चना की तथा आदिवासी मुंडा समाज में मांदर बजाया। केंद्रीय सरहुल पूजा समिति के कार्यक्रम में राकेश उरांव, बबलू खलको, राजन कुजूर, नंदलाल पातर आदि उपस्थित थे।
    इन कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा सीतारामडेरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष रमेश नाग, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप व अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.