November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

नगड़ी में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन करेंगे आदिवासी महादरबार, सरकार पर बोला हमला।

न्यूज टेल डेस्क: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के भाजपा विधायक चंपाई सोरेन ने अक्टूबर महीने में राजधानी रांची के नगड़ी में आदिवासी महादरबार आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार को आदिवासी विरोधी बताते हुए आदिवासी समाज से एकजुट होने का आह्वान किया।

महादरबार में आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। चंपाई सोरेन ने कहा कि यह आयोजन आदिवासी हक, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए एक मजबूत कदम साबित होगा। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस महादरबार में किसान आंदोलन से जुड़ी आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। चंपाई सोरेन ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जा सकता और इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक रूप से फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.