पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हाउस अरेस्ट।
1 min read
न्यूज टेल डेस्क: रांची में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को उनके आवास पर हाउस अरेस्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई सदर डीएसपी के नेतृत्व में की गई। चंपाई सोरेन आज नगड़ी स्थित रिम्स-2 जमीन विवाद स्थल पर ‘हल-जोतो, रोपा-रोपो’ कार्यक्रम के तहत जमीन जोतने वाले थे, जहां हजारों ग्रामीणों के जुटने की संभावना थी।

प्रदर्शन स्थल तक पहुंचने से रोका गया।
प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र चंपाई सोरेन को उनके घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी। रिम्स-2 की जमीन पर अन्य नेताओं और प्रदर्शनकारियों को भी पहुंचने से रोका जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

पुलिस की कड़ी तैयारी।
नगड़ी और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा इंतजामों को मजबूत किया गया है।