नरवा पहाड़ में रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह का वन भोज आयोजित, विद्यार्थियों ने लिया प्रकृति का आनंद
1 min read
जमशेदपुर:रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा आज नरवा पहाड़ में वन भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बी.एड., डीएलएड, स्नातक, नर्सिंग, एएनएम, जीएनएम एवं फार्मेसी विभाग के सभी व्याख्यातागण और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संस्थान की अध्यक्षा रंभा देवी, सचिव गौरव बचन तथा सहसचिव विवेक बचन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

विद्यार्थियों ने नरवा पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता के बीच भ्रमण कर आनंद लिया और पिकनिक के दौरान आयोजित विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सुस्वादु भोजन के साथ नरवा नदी के शांत एवं ठंडे जल का अनुभव किया। संध्या के समय चाय-नाश्ते के पश्चात इस वन भोज का समापन किया गया, जिसके बाद सभी विद्यार्थी आनंदित मन से अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान कर गए।
