युवा आवाज के कार्यालय में हुआ झंडोत्तोलन
1 min readजमशेदपुर : युवा आवाज के जिला कार्यालय साकची स्थित गरमनाला में झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें युवा आवाज के संस्थापक सागर तिवारी एव सह-संस्थापक आशुतोष चौबे ने झंडोत्तोलन किया । सागर तिवारी ने कहा कि हजारों महापुरुष के कठिन परिश्रम के कारण हम आज़ाद हुए हैं पर युवाओं के बीच ब्राउनसुगर का नशा तेजी से बढ़ रहा है और अगर इसे जल्द रोका नहीं गया तो ऐ देश फिर से गुलामी की तरफ़ बढ़ता चला जाएगा । युवा आवाज नशा के खिलाफ जोरदार विरोध करेगा ताकि आज़ाद भारत हमेशा आज़ाद रहें । इसमें मुख्य रूप से सुनिल राय, प्रदीप सिंह,अमित तिवारी, राजकुमार पाठक,रोशन, राकेश,संजय,अमन, रोहित, रामेश्वर,बिकेश, विशाल, महादेव एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।