सरायकेला खरसावां कांग्रेस सेवा दल कमेटी के महासचिव बिट्टू पारिया की अध्यक्षता में 75 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
1 min read
न्यूज़ टेल/डेस्क: सरायकेला खरसावां कांग्रेस सेवा दल कमेटी के महासचिव बिट्टू पारिया की अध्यक्षता में 75 में गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस सेवा दल सरायकेला खरसावां जिला के मुख्य संगठक गौरीशंकर प्रसाद मौजूद रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन कर एवं राष्ट्रीय गान के साथ की गई। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्य अतिथि गौरी शंकर प्रसाद ने कहा की गणतंत्र दिवस हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य की भी याद दिलाता है। एक सजग नागरिक होने के नाते हमारा कर्तव्य है कि हम अपने अधिकारों और कर्तव्य में सामंजस्य स्थापित कर देश एवं राज्य के विकास में अपना सकारात्मक योगदान प्रदान करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सांसद प्रतिनिधि लालबाबू सरदार, जिला महासचिव खिरोध सरदार, महासचिव शैलेश गुप्ता, समाजसेवी संतोष झा, महासचिव सपन प्रधान, पूर्व पार्षद प्रदीप मुखी, जिला महिला मुख्य संगठक रीना कुमारी, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश, प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, जिला महासचिव कृष्ण झा, मुन्ना सिंह, प्रभाकर प्रधान एवं अन्य कांग्रेस सेवा दल के सदस्यों का अहम योगदान रहा।