November 5, 2025

NEWS TEL

NEWS

पहले लव मैरेज फिर धोखा और फिर जहर देकर हत्या कर दी, आरोपी पति और सास हिरासत में..!

बिहार : बगहा में एक महिला को जहर देकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की रात बगहा नगर के पारस नगर वार्ड नंबर 16 का है। मृतिका की पहचान वार्ड नंबर 16 निवासी सुभाष सहनी की बेटी अनीता (22) के रूप में हुई है। अनिता ने 2019 में अनिल सहनी से प्रेम विवाह किया था।

इधर, सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मृतिका के ससुराल वालों को घेर लिया और इसकी सूचना नगर थाना को दिया। नगर थाना की पुलिस ने मृतिका के पति अनिल सहनी (27) पिता छोटेलाल सहनी और मां चिंता देवी को पुलिस ने हिरासत ले लिया है।

मृतिका के परिजनों ने इस मामले में पति अनिल सहनी, देवर मनीर सहनी, ससुर छोटे लाल सहनी, सास चिंता देवी, नंदोई रवि कुमार, रामू सहनी नाना प्रतिमा देवी और रीमा देवी को नामजद अभियुक्त बनाया है। नगर थाना अध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। कुछ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आवेदन प्राप्त होने पर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.