डालडा लाइन में आगलगी: पहले समीर फिर पहुंचे विद्युत्, राजनीतिक सरगर्मी तेज़..

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज है। भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो जन संपर्क अभियान चला रहे हैं। 2 बार सांसद रहने के बाद अब तीसरी बार मैदान में कूद चुके हैं। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी समीर मोहंती गांव गांव तक जा कर जनता से मिल रहे हैं। सभी अपनी तैयारियों में लगे हुए हैं। हर एक मुद्दे को अपने पक्ष में कैसे बदला जाए इसी के जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। दरासल देर रात साकची बाजार के डालडा लाइन में आगलगी की घटना घटित हुई थी। इसके बाद आज सुबह ही इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी घटना स्थल पर पहुंचे। अपने स्तर से संवेदना भी व्यक्त करते नजर आए। आगलगी की घटना से कई दुकान जल कर खाक हो गए। दुकान मालिकों को लाखों का नुकसान भी हुआ। जैसे ही समीर मोहंती पहुंचे उसके थोड़ी ही देर बाद, भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों से उन्होंने बात की। विद्युत भी संवेदना व्यक्त करते नज़र आए। दोनो ही प्रत्याशी हर मौके को अपने पक्ष में भुना कर अपनी राजनीतिक पकड़ को मजबूत करने के प्रयास में जुट गए हैं।