April 18, 2025

NEWS TEL

NEWS

FDR तकनीक से होगा सड़क निर्माण: आरा में जुड़ेेंगे तीन नेशनल हाईवे, लाखों लोगों को लाभ

1 min read

बिहार: भोजपुर जिले के आरा में पहली बार FDR (Full Depth Reclamation) तकनीक से सड़क निर्माण होने जा रहा है। शाहपुर से बनाही स्टेशन, महुआंव और शिवपुर होते हुए जगदीशपुर तक करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना की आधारशिला सांसद सुदामा प्रसाद, विधायक राहुल तिवारी और जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी ने संयुक्त रूप से रखी।

क्या है FDR तकनीक?

FDR तकनीक एक आधुनिक निर्माण प्रक्रिया है जिसमें पुरानी सड़क की सामग्री को ही रिसायकल कर मजबूत और टिकाऊ नई सड़क तैयार की जाती है। इस तकनीक से न केवल निर्माण की लागत कम होती है बल्कि समय की भी बचत होती है। साथ ही, सड़क की ऊंचाई में कोई बदलाव नहीं आता, जिससे क्षेत्र के ढांचे में कोई रुकावट नहीं होती।

तीन राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा आपसी जुड़ावइस नई सड़क के निर्माण से NH-922 (आरा-बक्सर), NH-30 (आरा-मोहनियां) और NH-84 आपस में जुड़ जाएंगे। इससे शाहपुर, बिहिया और जगदीशपुर जैसे इलाकों में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी। स्थानीय लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलने के साथ-साथ व्यापारिक और विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

10.38 करोड़ की लागत से बनेगी सड़ककरीब 10.38 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क वर्षों से अटकी हुई थी, लेकिन अब FDR तकनीक की मदद से इसका निर्माण जल्द शुरू होगा। इस परियोजना से लाखों लोगों को लाभ पहुंचेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। यह परियोजना भोजपुर जिले के लिए एक बड़ी सौगात मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.