पटमदा में शुगर फ्री शकरकंद की खेती शुरू, किसानों को मिलेगा अधिक मुनाफा
पटमदा:ग्राम प्रधान बुचेन लाया ने पटमदा के गाड़ीग्राम गांव में 2 बीघा जमीन पर शुगर फ्री शकरकंद की खेती शुरू की है। यह खेती आटी पुआल मशरूम प्रा. लिमिटेड वंदोवान के एमडी डॉक्टर अमरेश महतो के मार्गदर्शन में की जा रही है।

इस खेती का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नई कृषि तकनीक का उपयोग करके देश को समृद्ध बनाना है, जो कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के मिशन, विकासशील भारत 2047 का लक्ष्य है।शकरकंद की यह किस्म शर्करा एवं ग्लूटन मुक्त पौष्टिक है, जो तीन महीने में फसल तैयार हो जाती है।

यह शकरकंद कम चीनी और ग्लूकोज से मुक्त एक पौष्टिक आहार है, जो कैंसर, मधुमेह और गैस्ट्रिक रोगियों के लिए एक उत्कृष्ट भोजन भी है।इस खेती के अलावा, पेडीस्ट्रा मशरूम और कसाबा की खेती तथा सीआर धान 310 की खेती भी की जाएगी। यह खेती कम पानी, कम मेहनत और कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली है, जो किसानों को आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद करेगी।