झारखंड क्षत्रिय संघ, गोविंदपुर इकाई का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न
1 min read
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) झारखंड क्षत्रिय संघ गोविंदपुर इकाई के द्वारा छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास मैदान में पारिवारिक मिलन समारोह बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, अजय सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती कविता परमार, मंजू सिंह, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष सिंह ,रमन सिंह, सुनील सिंह,आशुतोष सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गोविंदपुर इकाई के अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह संचालन अशोक सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ परितोष सिंह के द्वारा किया गया।

इस अवसर पर संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा किसी पारिवारिक मिलन समारोह का उद्देश्य सामाजिक समरसता, सद्भावना को बढ़ाते हुए आपसी भाईचारा बढ़ाना है।
संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा क्षत्रिय समाज के लोग अपने समाज के साथ-साथ अन्य समाज के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं।
कार्यकारी अध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने कहा कि हम सभी को आपसी मतभेद बुलाकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।
जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि समाज के लोग अपने बच्चों को शिक्षित बनाकर समाज के साथ-साथ देश के निर्माण में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
क्षत्रिय महिला मोर्चा के अध्यक्ष कविता परमार ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम है हम सभी को अपने महिला सदस्य को भी संगठित कर समाज को आगे बढ़ने का काम करना है।
संरक्षक अजय सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज एकजुट होकर पूर्व में भी देश के निर्माण में अग्रणीय भूमिका निभाई है और आगे भी निभा सकता है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रामनवमी सिंह, इंद्रजीत सिंह, ऐश नंदन सिंह, अभिनाश सिंह,कालीचरण सिंह,शंभू सिंह, जयकुमार सिंह,जितेंद्र सिंह, निकेश सिंह, कलानंद सिंह विनय सिंह, राणा सिंह सहित सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मृत्युंजय प्रताप सिंह, सुधीर सिंह, बबलू सिंह का अहम योगदान रहा।