June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

शहर को दहलाने की योजना हुई विफल, पुलिस ने 17 देशी कट्टा और 76 कारतूस को साथ 15 को किया गिरफ्तार


जमशेदपुरः जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी उपलब्धी हाथ लगी है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने परसुडही के गदड़ा में छापेमारी कर 5 देशी पिस्टल औऱ 17 देशी कट्टा के साथ 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अमरनाथ गिरोह के लोग हैं, जो हत्या लूट जैसे कई अपराधों को अंजाम दे चुके हैं और अब उनकी मंशा शहर में दहशत फैलाने की थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते इस गैंग पर काबू पा लिया।
पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरनाथ गिरोह के 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पांच देसी पिस्टल, 17 देसी कट्टा, 76 जिंदा गोली बरामद की है। डीआजी राजीव रंजन सिंह ने आज पत्रकारों से बात करते हुए जानकारी दी कि अपराधियों के पास से एक इंडिगो कार, 2 स्कूटी, 53 हजार रुपए नकद और 11 मोबाइल बरामद हुआ है। गिरफ्तार अपराधियो में रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार, सरवजीत सिंह उर्फ छब्बू, प्रदीप सिंह, अमरजीत प्रसाद, गणेश साह, आकाश महतो, राजकुमार सैनी, सौरभ शर्मा, साजन मिश्रा, कुणाल गोश्वामी उर्फ राहुल, अमर ठाकुर, राहुल सिंह, अर्जुन कर्मकार और मोनू शर्मा शामिल है। इन अपराधियों की गिरफ्तारी से 5 मार्च को स्क्रैप कारोबारी को रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने, 20 मार्च को जादूगोड़ा में अनिल जेना नामक युवक की गोली मार हत्या करने और सिदगोड़ा में 26 मार्च को ऑटो चालक बबलू शर्मा की गोली मार हत्या मामले का खुलासा हुआ है। घटना में प्रयुक्त हथियार भी आरोपियों के पास से बरामद हुआ। शनिवार को बिस्टुपुर थाना के सभागार में कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह ने मामले का खुलासा किया। इस दौरान एसएसपी डॉ एम तमिल वणान, सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट, सिटी एएसपी कुमार गौरव समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। बेहतर काम करने वाले पुलिसकर्मियों को डीआईजी ने नकद और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


डीआईजी ने बताया सभी अपराधी अमरनाथ गिरोह के सदस्य हैं। 9 अप्रैल को परसुडीह के गदडा के भूमिज बस्ती टोला के पास पुलिस ने रंजीत सरदार, अमरजीत प्रसाद, गणेशा आकाश महतो समेत आठ अपराधियों को भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनकी निशानदेही पर ही शेष अपराधी पकड़े गए। सभी शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। गिरोह के सदस्यों द्वारा ही ऑटो चालक, सिदगोड़ा मार्केट में ऑटो चालक की हत्या गोली मार दी थी। जबकि स्क्रैप कारोबारी से रंगदारी नहीं देने पर गोली मारी थी। इनकी गिरफ्तारी से गोलमुरी में भी एक फायरिंग मामले का खुलासा हुआ। सभी आरोपियों के खिलाफ परसुडीह, मानगो और उलिडीह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.