20 अप्रैल से झुलसती गर्मी से राहत मिलने के आसार
1 min read
                जमशेदपुर/ न्यूज़ टेल : अगले 2 से 3 दिनों में शहर के तापमान में और वृद्धि होने के आसार है। वर्तमान में शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री चल रहा है। आसमान से आग का गोला और धरती से गर्मी की तपिश ने लोगों को परेशान किया हुआ है। दिन के 10:00 बजे के बाद शहर में लोगों का आवाजाही काफी कम हो गया है।
पर इस गर्मी से 20 अप्रैल के बाद राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 20 अप्रैल के मौसम में बदलाव हो सकता है। झारखंड के पश्चिम-उत्तरी हिस्से में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में हल्की गिरावट आने की आशंका है।
22 अप्रैल तक पश्चिम-उत्तरी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगा उसके पश्चात तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकता है।