भाजयुमो बागबेड़ा मंडल का हुआ विस्तार
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह जी के स्वीकृति से बागबेड़ा युवा मोर्चा मंडल का विस्तार किया गया है। बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष अंशुल कुमार, उपाध्यक्ष अमन तिवारी, समरेश सिंह, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सरत्यम पांडे, मंत्री रणधीर कुमार, रितेश ठाकुर
कोषाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, सह–कोषध्यक्ष राहुल कुमार, कार्यालय प्रभारी, विक्की ओझा, सह कार्यालय प्रभारी कृष्णा मिश्रा, मीडिया प्रभारी खोकन चंद्र साहू, मंडल कमेटी के विस्तार पर अमित अग्रवाल ने कहा कि जनसेवा और विकास भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रतिबद्वता है। उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं से निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपील की है।