June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

सफलता की मिसाल: बिहार के सत्यम कुमार ने 13 साल में क्रैक किया IIT, अब अमेरिका में Apple के लिए कर रहे काम

1 min read

भोजपुर:बिहार के भोजपुर जिले के एक छोटे से गांव से निकले सत्यम कुमार ने वह कर दिखाया जो शायद कई लोग पूरी उम्र भी नहीं कर पाते। एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सत्यम ने महज 13 साल की उम्र में देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक IIT-JEE को पास कर लिया। यह उपलब्धि उन्हें भारत के सबसे कम उम्र में परीक्षा पास करने वाले छात्रों में शुमार कर देती है।

सत्यम ने अपनी शिक्षा की शुरुआत कोटा से की और बाद में IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B.Tech और M.Tech की ड्यूल डिग्री प्राप्त की। लेकिन उनकी उड़ान यहीं नहीं रुकी। महज 24 वर्ष की उम्र में उन्होंने अमेरिका से पीएच.डी. पूरी कर ली, जो उनके समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है।

सत्यम का सपना था कुछ ऐसा करना जो दुनिया को बदल दे — और यही जुनून उन्हें टेक्नोलॉजी की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक Apple तक ले गया। उन्होंने वहां Machine Learning Intern के रूप में काम किया और तकनीकी क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। सत्यम की यह यात्रा आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.