राज्य में जब से हेमंत सरकार आयी है तब से राज्य में कुछ जाति विशेष की अनदेखी और प्रताड़ना के मामले बढ़ गए हैं : अमर बाउरी
1 min readजमशेदपुर : भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया है कि राज्य जब से हेमंत सरकार आयी है तब से राज्य में कुछ जाति विशेष की अनदेखी और प्रताड़ना के मामले बढ़ गए हैं। भूखल घासी की मौत भूख से हो गई लेकिन उनके परिजनों को डेढ़ वर्ष बाद भी न्याय नहीं मिला है। पूर्व मंत्री ने कहा कि जामताड़ा में भी एक दलित परिवार की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। परिजनों द्वारा बार-बार गुहार लगाए जाने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। श्री बावरी ने कहा कि साहेबगंज समेत अन्य जिलों में भी जाति विशेष को कई तरह की प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर कल वे राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और हस्तक्षेप का आग्रह करेंगे।