घर में घुसकर बदमाशों ने मां-बेटे को मारी गोली, दोनों की हालत गंभीर !
1 min read
बिहार : बिहार के आरा में बुधवार को हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुस कर मां-बेटे को गोली मार दी।गोली मरने के बाद आरोपी फरार हो गए।
घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव की घटना है। दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की वजह के बारे में पुलिस जांच कर रही है।