XITE कॉलेज गम्हरिया में नामांकन प्रक्रिया जारी
1 min read
न्यूज़ टेल/गम्हरिया: XITE कॉलेज गम्हरिया में BBA, B. Com., B.A. Economics, B.A. English में अपने प्रतिष्ठित डिग्री कार्यक्रमों के लिए आधिकारिक तौर पर शैक्षणिक वर्ष 2024 के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतू नामांकन जारी है।
कॉलेज ने विशेष रूप से आदिवासी और वंचित छात्रों के लिए 100 सीटें निर्धारित की हैं, जो मुख्य रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों से आते हैं।
आदिवासी समुदायों के योग्य उम्मीदवारों को 50% छात्रवृत्ति का प्रावधान, जिससे उच्च शिक्षा सभी के लिए सुलभ और सशक्त हो सके। ऑनलाइन आवेदन पत्र अब उपलब्ध है, और इच्छुक छात्र XITE के सोशल मीडिया हैंडल, आधिकारिक ईमेल (admissions@xite.ac.in), और मोबाइल नंबर (+917761045412) पर लिंक कर पा सकते हैं।
कुल 300 सीटों की सीमित संख्या के साथ, XITE कोल्हान क्षेत्र में शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में खड़ा है। इसे गर्व से बी ग्रेड के साथ एनएएसी मान्यता प्राप्त है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति इसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
इसके अलावा, यूजीसी द्वारा 2(एफ) कॉलेज के रूप में मान्यता प्राप्त होने से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इसकी स्थिति और मजबूत हो जाती है। XITE, XLRI और जेवियर कॉलेजों की एक इकाई की एक सामयिक पहल है। XITE में जुड़ने से जहां शिक्षा केवल एक लक्ष्य नहीं है, बल्कि प्रत्येक छात्र के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा है।