जमशेदपुर में अता की गई ईद-उल-फितर की नमाज़
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: जमशेदपुर के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाह में ईद की नमाज अता की गई। नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दी।
इस अवसर पर जुगसलाई ईदगाह मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वहां के स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी भी शामिल हुए।
उन्होंने कहा कि ईद के इस मौके पर राष्ट्र में अमन चैन की दुआ की गई। लोग एक दूसरे के सुख समृद्धि की कामना की।
वहीं वहां के स्थानीय नेता हिदायत खान ने कहा कि ईद ऐसा पर्व है, जिसमें हम सब लोग मिलकर खुशियां मनाते हैं। इसमें सभी धर्म के लोगों को हम लोग शामिल करते हैं। भाईचारा के रूप में एक दूसरे से गले मिलते हैं और राष्ट्र की सुख समृद्धि की हम सब कामना करते हैं।
उन्होंने कहा कि इस खुशी के मौके पर हम सब कोई भी ऐसा काम ना करें, जिससे दूसरे को तकलीफ हो।