जमशेदपुर में धूमधाम से मनाया गया ईद का पर्व
1 min read
जमशेदपुर/ न्यूज़ टेल : शहर में धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। 1 महीने के रोजा का पावन महीना का समापन होने के बाद आज इन लोगों ने मनाया। सुबह-सुबह जमशेदपुर शहर के तमाम मस्जिदों में ईद का नमाज पढ़ा गया।
जिसके बाद सभी ने ईद की एक दूसरे को बधाई दी। वहीं लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर भाईचारा का संदेश दिया। इतना ही नहीं क्या बच्चे क्या बड़े सभी लोग ईद के पर्व में सुबह मस्जिद में नमाज पढ़ा और उसके बाद एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दी। ईद पर्व को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मुस्लिम भाइयों ने कहा कि 1 महीने का रोजा के समापन होने के बाद आज हम ईद मनाते हैं, ईद पर्व की सभी को बधाई देते हैं। साथ ही साथ आज हमारे घरों में सेवई खाने हमारे तमाम धर्म के लोग आते हैं और हम उनके साथ सेवई खाकर ईद पर्व धूमधाम से मनाते हैं। शहर शांत रहे और हम सब धर्म के लोग एक होकर शांति का संदेश देते हैं।