July 23, 2025

NEWS TEL

NEWS

नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के विधि छात्रों का सुप्रीम कोर्ट और बार काउंसिल ऑफ इंडिया में शैक्षणिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न।

1 min read

न्यूज टेल डेस्क : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ द्वारा 11 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का सफल आयोजन किया गया। इस यात्रा में कुल 39 छात्र-छात्राओं और 3 प्राध्यापकों ने भाग लिया। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य भारत की न्यायपालिका एवं विधिक संस्थाओं की गहराई से समझ प्राप्त करना था। छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का भ्रमण किया, जहां उन्हें अदालती कार्यवाही देखने का भी अवसर मिला। सुप्रीम कोर्ट की भव्यता और गरिमा ने सभी को गहराई से प्रभावित किया। इसके अलावा वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ संवाद सत्र में विधि व्यवसाय की चुनौतियों और नैतिक जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय न्यायिक संग्रहालय का अवलोकन, ऐतिहासिक दस्तावेजों से मिली जानकारी

भ्रमण के दौरान छात्रों ने हाल ही में स्थापित राष्ट्रीय न्यायिक संग्रहालय एवं अभिलेखागार का भी अवलोकन किया। संग्रहालय में भारतीय न्यायपालिका के ऐतिहासिक विकास को दिखाने वाले दुर्लभ दस्तावेज, टाइपराइटर, ऐतिहासिक फैसलों की डिजिटल प्रतियां और न्यायाधीशों की वेशभूषा जैसे कई महत्वपूर्ण वस्तुओं को देखने का अवसर मिला। इससे छात्रों ने भारत की विधि प्रणाली के ऐतिहासिक पक्ष को भी समझा।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया में कानूनी प्रशिक्षण, व्यावहारिक सत्रों का आयोजन

भ्रमण के अंतिम चरण में छात्रों ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया का अध्ययन किया। यहां छात्रों को अधिवक्ता अधिनियम 1961, BCI की संरचना और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही मूट कोर्ट तकनीक, कानूनी शोध और ड्राफ्टिंग पर व्यावहारिक कार्यशालाएं भी आयोजित की गईं। विश्वविद्यालय के निदेशक एवं प्राध्यापकों ने इस भ्रमण की सराहना करते हुए कहा कि “ऐसे कार्यक्रम छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान और अनुभव प्रदान करते हैं, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.