March 2, 2026

NEWS TEL

NEWS

शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संचालक संघ ने किया विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन

जमशेदपुर : शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संचालक संघ के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आम बागान साकची गोल चक्कर में विधायक सीपी सिंह का पुतला दहन किया गया। ज्ञात हो कि विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता साह विधायक सीपी सिंह के द्वारा संघ के संरक्षक स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी को टेंपो चालक का एजेंट कहकर अपमानित किया गया था .यह बयान गरीब मेहनत कश टेंपो चालकों को जिसमें अधिकतर अल्पसंख्यक, दलित एवं अति पिछड़े वर्ग के परिवार से आते हैं उन्होंने अपमानित करने के लिए दिया गया है. बन्ना गुप्ता जी गरीब टेंपो चालकों के सर्वमान्य नेता के साथ अभिभावक की तरह है हमेशा गरीब टेंपो चालक का दुख सुख में साथ देते है.शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ मांग करती है कि विधायक सीपी सिंह अपने अभद्र बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा टेंपो चालक संघ विधायक सीपी सिंह के खिलाफ एक विशाल विरोध प्रदर्शन करेगी. आज के पुतला दहन कार्यक्रम शहर के सभी रूट के करीब 500 टेंपो चालक भाइयों ने भाग लिया .कार्यक्रम संघ के महासचिव की अध्यक्षता में हुई जिसमें मुख्य रुप से श्याम किनकर झा,इस्तियाक हुसैन, मोहम्मद अख्तर, मनदीप यादव अंजी अंजनी सिंह वीरेंद्र सिंह के अहमद सुखराम, कक्के पाजी, परवेज,पप्पू खान ,जितेंद्र मोईन ,अशरफ, चंदन सभी स्टैंड के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.