September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

डूरंड कप 28 जुलाई से 23 अगस्त तक होगा जमशेदपुर में, ट्रॉफी का हुआ विमोचन,शहर में निकला ट्राफी टूर।

1 min read

जमशेदपुर : भारतीय सेना की मेजबानी में आयोजित होने वाला 136 साल पुराना डूरंड कप इस वर्ष जमशेदपुर में आयोजित होगी। इसे लेकर शुक्रवार को एक्स एलआरआई में ट्रॉफी का अनावरण हुआ वही ट्रॉफी टूर का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन , स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता जिले के उपायुक्त अन्नय मित्तल एसएसपी कौशल किशोर डीडीसी मनीष कुमार एवम अन्य अधिकारियों सहित स्कूल के बच्चे और एनसीसी कैडेट मौजूद थे। इस मौके पर ईस्टर्न जोन के कमांडर आर सी सिंहनाथ ने डूरंड कप के इतिहास के बारे में जानकारी दी। यह डूरंड कप 136 साल पुराना है 1888 में इसकी शुरुआत की गई तब से निरंतर यह खेल खेला जा रहा है। इसमें सीआरपीएफ बीएसएफ एवं अन्य प्रख्यात फुटबॉल की टीमें शामिल होती है।इन वर्षों में सेना ने कई बार अपने नाम ट्रॉफी की है। अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में ही खेला जाता रहा है यह पहली बार है की झारखंड सरकार और टाटा स्टील की खेल भावना को लेकर झारखंड के जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इसका आयोजन होगा।यह आयोजन 28 जुलाई से आरंभ होकर 23 अगस्त को समापन होगा।जमशेदपुर में यह खेल आयोजन होने से झारखंड के बच्चों को भी इसमें जुड़ने की अहम भूमिका होगी। वही खेल मंत्री अफिजूल हसन ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा के साथ ही खेल संपदा से भी प्रचुर है।यही वजह है कि हर खेल में यहां के खिलाड़ी देश का नाम रोशन कर रहा है।चाहे हॉकी हो फुटबॉल या क्रिकेट या तीरंदाजी सभी खेल में झारखंड के खिलाड़ी विश्व में अपनी प्रतिभा का कायल कर रहे हैं।
वही झारखंड सरकार भी शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल को बढ़ावा देने के लिए योजना लागू की है।जिसके माध्यम से झारखंड में जहां-जहां भी सिद्धू कान्हू क्लब है उसे 25000 की राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वैसे फुटबॉल झारखंड में हर क्षेत्र में खेला जाता है लेकिन कोल्हान में सबसे ज्यादा यह खेल खेला जाता है।ऐसे में डूरंड कप जमशेदपुर में होने से झारखंड के बच्चों में एक नया जोश उत्पन्न होगा। वही संबोधन के बाद सेना और स्थानीय कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात ट्रॉफी अनावरण हुआ वहीं सेना के कार्केड में ट्राफी टूर निकला या ट्रॉफी टूर एक्सएलआरआई कैंपस से निकलकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लाया गया जहां से देर शाम पीएम मॉल में रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.