March 12, 2026

NEWS TEL

NEWS

विधायक के प्रयास से मृतक चाकुलिया निवासी इंद्रजीत महतो के परिजनों को मिला 6 लाख मुआवजा

1 min read

Chandil : चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु चाकुलिया निवासी इंद्रजीत महतो उर्फ बापी महतो को पिंडराबेड़ा श्रीरामपुर स्थित फास्ट चॉइस मिक्सिंग प्लांट में 7 जनवरी को रात दस बजे वाहन से उतरने के क्रम में फिसल कर गाड़ी के नीचे गिर गया और रात भर अचेत अवस्था में पड़ा रहा। अगले दिन सुबह साथी चालकों ने उसे अचेत अवस्था में गिरा देख बेहतर इलाज के लिए प्रबंधन के साथ जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन इलाज के उपरांत 10 जनवरी की शाम साढ़े छ: बजे के करीब चिकित्सकों ने इंद्रजीत महतो को मृत घोषित कर दिया। वही उनके मौत के बाद उनके परिजन एवं ग्रामीण ने इसकी जानकारी जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश लायेक को दिया। वही जिला परिषद के नेतृत्व में परिजन एवं सभी ग्रामीण 11 जनवरी के सुबह कदमा उलियान स्थित विधायक सविता महतो की आवास पहुंचकर इसकी जानकारी विस्तृत रूप से विधायक को बताया। विधायक ने मामले को संज्ञान में लेकर तुरंत कंपनी के आला अधिकारी से बात कर परिजनों से वार्ता के लिए उन्हें घर बुलाया। काफी देर तक वार्ता चलने के बाद कोई निर्णय नहीं हो पाया। वही बुधवार सुबह विधायक ने सभी ग्रामीणों व परिजनों की उपस्थिति में कंपनी प्रबंधन को बुलाकर पुनः विचार विमर्श किया और 6 लाख रुपए मुआवजा की बात पर सहमति बनी। इस दौरान कंपनी प्रबंधन के द्वारा तत्काल विधायक सविता महतो के हाथों परिजनों को पांच लाख रुपये का चेक दिया एवं एक लाख रुपए अंतिम संस्कार के लिए देने पर सहमति बनी। इस दौरान प्रबंधन की ओर से प्लांट मैनेजर नरेंद्र बोस, संजय मिश्रा, जग्गी सिंग, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश लायेक, केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, मृतक के पिताजी अनिल महतो, मृतक का भाई रंजीत महतो, मृतक के माँ नीलमणि महतो, साधु महतो, मान सिंह मार्डी, डॉ मुरलीधर हाजरा, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शेख फरीद, शिबू महतो, सोनोका महतो, शसीधर महतो, राजेश प्रामाणिक काफी संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.