नशे में धुत सीआरपीएफ के जवान ने कार से बाइक सवार पति-पत्नी को मारा जोरदार टक्कर इलाज के दौरान पति-पत्नी की मौत
1 min read
जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कदमडीह मोड़ पर बाइक और कार में हुई दुर्घटना में घायल बाइक सवार दोनों पति-पत्नी गिरी सरदार और सूरजमनी सरदार की मौत इलाज के क्रम में रविवार की देर रात टीएमएच में हो गयी है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला कार चालक सीआरपीएफ के एएसआई चंदन कुमार सिंह को पुलिस ने देर रात ही थाने से छोड़ दिया है। पति-पत्नी की मौत के बाद यह मामला अब दूसरा रूप ले सकता है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने आंदोलन करने की घोषणा की है। लोग पुलिस के रवैये से इस कारण से खफा हैं क्योंकि जवान को आखिर छोड़ क्यों दिया गया है। घटना के बाद लोगों ने जवान की खूब पिटायी की थी। दुर्घटना के समय सीआरपीएफ जवान चंदन सिंह शराब के नशे में धुत था। राजदोहा के रहने वाले गिरि सरदार अपनी पत्नी सूरजमणी सरदार के साथ साकची से बाजार करके लौट रहे थे। जवान नरवा की तरफ से सुंदरनगर की तरफ जा रहा था। इस बीच ही कदमडीह मोड़ पर हादसा हुआ था। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने चंदन की खूब पिटायी कर दी थी। घटना के काफी देर बाद पुसिस बाद में मौके पर पहुंची थी। घटना के बाद सुंदरनगर पुलिस ने कार की तलाशी के दौरान शराब की बोतलों को भी बरामद किया था। साथ ही खाली बोतल व अन्य सामानों को भी बरामद किया था। घटना के बाद लोगों ने चंदन की इतनी पिटायी की थी कि उसके कपड़े तक तन पर नहीं बचा था। तब पूछताछ के दौरान जवान ने बताया था कि वह पिकनिक से लौट रहा था। इस कारण से वह शराब के नशे में धुत था।