October 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

आम आदमी पार्टी द्वारा साकची और गोलमुरी में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: 3 जून को आम आदमी पार्टी की जमशेदपुर महानगर टीम के द्वारा नशा मुक्ति अभियान शाम 06:00 बजे गोलमुरी मार्केट वा साकची मार्केट में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृव में संपन्न हुआ।

अभिषेक कुमार ने कहा, आज हमारा जमशेदपुर शहर में युवा पीढ़ी नशा के गिरिप्त में है। कितने फैमिली इस नशा के कारण बर्बाद हो चुके है, अपनी जिंदगी गरीबी में जी रहे है, बच्चे पढ़ाई नही कर पा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ने अभियान चला कर जंता से अपील कि आप नशा छोड़ दे और किसी प्रकार की आपको सहायता चाहिए तो आम आदमी पार्टी की महानगर टीम से कॉन्टैक्ट कर सकते है।

इस मुहिम में पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महानगर सचिव रमेश प्रसाद, महानगर उपाध्यक्ष अमरीक सिंह जख्मी, विधानसभा उपाध्यक्ष शम्भू नाथ चौबे, महानगर कोषाध्यक्ष के के देशमुख, सक्रिय कार्यकर्ता मणि यादव, राज कुमार, मनीष कुमार, दीपक प्रसाद कदम कुमार और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.