February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

डॉ. अजय ने भुईंयाडीह के लोगों से की मुलाकात, दिलाया भरोसा

23 अगस्त को अधिवक्ता संदीप बनर्जी एनजीटी में भुईंयाडीह के लोगों का रखेंगे पक्ष

जमशेदपुर। भुईंयाडीह के कल्याण नगर,राधिका नगर और छायानगर सहित स्वर्णरेखा नदी तट के किनारे बसे 150 परिवार के लोगों से बुधवार को पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डॉ. अजय कुमार ने मुलाकात कर उन्हें इस मामले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी साथ ही भरोसा दिलाया कि एक भी घर टुटने नहीं दिया जाएगा.

मौके पर उन्होंने कहा कि यह अब केवल आपकी लड़ाई नहीं रह गई हम इसको अंजाम तक पहुंचा कर ही दम लेंगे. आप निश्चिंत रहिए की इंडिया गठबंधन की सरकार के रहते एक भी घर टुटने नहीं दिया जाएगा.

डॉ. अजय ने लोगों को बताया कि रांची हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है. वहीं 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता संदीप बनर्जी एनजीटी(नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल) में भुईंयाडीह के लोगों का पक्ष रखेंगे. इसका पूरा खर्च वो स्वंय(डॉ. अजय) वहन करेंगे.

उन्होंने बताया कि अटर्नी जनरल राजीव रंजन ने आश्वस्त किया की लोगों के घरों के बचाने को लेकर सरकार एनजीटी में अपना पक्ष रखेगी. डॉ. अजय ने कहा कि आप लोगों को बिल्कुल भी डरने की जरुरत नहीं है. हर मोर्चे पर हम आपके साथ है.

उल्लेखनीय है कि इस मामले में डॉ. अजय ने सबसे पहले पहल करते हुए 13 जुलाई को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने का आग्रह किया था. वहीं रांची हाई कोर्ट में एनजीटी के नोटिस के खिलाफ याचिका दायर किया गया. वहीं अजय कुमार के आग्रह पर ही सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता ने संदीप बनर्जी इस केस की पैरवी करने का आश्वासन दिया है. अजय कुमार इस मामले को गंभीरता से लेकर लगातार कार्य कर है. इस क्रम में आज डॉ. अजय ने भुईंयाडीह के लोगों से मुलाकात कर उन्हें इस मामले में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.