February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा में शामिल हुई दर्जनों महिला कार्यकर्ता, वरीय नेताओं ने पार्टी में किया स्वागत

1 min read

जमशेदपुर। भाजपा के नीति, सिद्धांत और विचारधारा से प्रभावित होकर दर्जनों महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। शनिवार को महिला मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ज्योति अधिकारी के नेतृत्व में साकची जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल कार्यकर्ताओं को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंटकर पार्टी में स्वागत किया गया। महिला कार्यकर्ताओं में सीमा दास एवं रीना सिंह ने भारतीय जनतंत्र मोर्चा को छोड़कर भाजपा में पुनः वापसी की है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति एवं रीति से अवगत कराते हुए संगठनहित में धैर्यपूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य की बात है कि हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में विश्व के सबसे प्रभावशाली एवं लोकप्रिय नेतृत्व है। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक ने राज्य सरकार की महिला विरोधी मानसिकता और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस दौरान पार्टी में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे पूरी मजबूती से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पंहुचाएगें और पार्टी को पूर्णरूप से समर्थन देंगे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शर्मिला रजक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, नीलू मछुआ, लकी सिंह राजपूत, राजपति देवी, प्रभा देवी, रेणु झा, रश्मि भारद्वाज, लक्ष्मी मिर्धा, लीना चौधरी, रजनी मिश्रा, माला मुंडा, सीमा जायसवाल, भारती कुमारी, ममता सिंह, शुक्ला हलदर, रानी ठाकुर, सीमा जायसवाल, अरविंदर कौर, दुर्गावती देवी, मीरा झा, फातिमा साहिन, चाँदमनी कुंकल समेत अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.