February 17, 2026

NEWS TEL

NEWS

डॉली मल्लिक का जनसंपर्क तेज, जुगसलाई विकास को बताया पहली प्राथमिकता

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी डॉली मल्लिक ने मंगलवार को गौशाला चौक, सफ़ीगंज मोहल्ला, गौशाला नाला रोड, पुरानी बस्ती रोड, पंछी मोहल्ला और बामा लाइन सहित विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “डर के आगे जीत है” और जुगसलाई के समुचित विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताया। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसे लोगों से सतर्क रहें जो चुनाव के समय बड़े वादे करते हैं, लेकिन जनता के बीच कम दिखाई देते हैं। मल्लिक ने आरोप लगाया कि कुछ लोग समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं, जबकि उनका लक्ष्य सभी समुदायों को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करना है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई की जनता पिछले वर्षों में उनके कार्यों को भलीभांति जानती है और विकास के मुद्दे पर ही निर्णय लेगी। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक, गीतांजलि महतो, माणिक महतो, ममता, रीमा, विक्की सोनकर, दिनेश जायसवाल, अंकुश साहनी, बाबू और मुकेश शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में उन्होंने मतदाताओं से क्रम संख्या 3, चूड़ी छाप पर मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.