July 2, 2025

NEWS TEL

NEWS

कुत्ते को गाली देना पड़ा महंगा, शराबी ने कर दी हत्या

1 min read

जमशेदपुर : कुत्ते का भौंकना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। उसने कुत्ते को गाली दी, तो दोस्त ने चाकू से उसपर हमला कर दिया। पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसपर भी चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पत्नी का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इधर पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लयिा है। 

जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र में कुत्ते को गाली देने पर युवक ने पती पत्नी पर चाकू से किया महला. घटना स्थल पर पती कि हुई मौत. पत्नी बूरी तरह घायल. स्थानीय लोगो के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया. जिसके बाद घटना कि सूचना पुलिस को स्थानीय लोगो ने दिया. पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे मे लिया वहीं घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया

बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले सोमा राम पूर्ति ने कुत्ते के भौंकने पर गाली दे ड़ाली। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले मंगल पूर्ति को क्रोध आ गया और उसने चाकू से उसके उपर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आई उसकी पत्नी को भी चाकू से मार कर घायल कर दिया। इस घटना में सोमा राम पूर्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं उसकी पत्नी चांदनी पूर्ति गम्भीर रुप से घायल हो गई। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकला। सूचना मिलते ही टेल्को पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घायल महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भर्ती कराया गया है। 

हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मंगल पूर्ति को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से खून से सना चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस की मानें तो घटना शराब सेवन के बाद हुई है जिसमे कुत्ते को डांटने के क्रम में क्रोधवश हमला किया गया है। एसएपी तमिल वाणन ने कहा कि मामले में सभी पहलूओं की जांच की जा रही है। 

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.