डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का हुआ सम्मान
राँची: डॉक्टर्स डे के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज रांची के सदर अस्पताल पहुंच सिविल सर्जन समेत रांची सदर अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार ने युवा डॉक्टरों को संदेश जारी करते हुए कहा, जिस प्रकार इस महामारी में हमारे डॉक्टरों ने कार्य किए और एक उदाहरण पेश किया मैं चाहूंगा कि ऐसे ही सहयोग से अन्य महामारी में भी हमारे डॉक्टर आगे बढ़कर कार्य करें। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक दुबे ने डॉक्टरों की तारीफ करते हुए कहा, इस पूरे महामारी काल में डॉक्टरों ने अपनी सेवा, कर्मठता और चिकित्सा और बलिदान का परिचय दिया है।